नौतनवा: ग्राम प्रधानों व एडीजी जोन गोरखपुर के मध्य हुआ वर्चुअल मीटिंग

नौतनवा: ग्राम प्रधानों व एडीजी जोन गोरखपुर के मध्य हुआ वर्चुअल मीटिंग

नौतनवा: ग्राम प्रधानों व एडीजी जोन गोरखपुर के मध्य हुआ वर्चुअल मीटिंग

एडीजी जोन गोरखपुर ने सभी ग्राम प्रधानों से किया बात। ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग आपके हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर है।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने ग्राम प्रधानों से नौतनवा थाने वर्चुअल मीटिंग किया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल मिश्र के नेतृत्व में नौतनवां थाने पर बृहस्पतिवार को हुए वर्चुअल मीटिंग में नौतनवा थाना के एसएचओ राजेश कुमार पांडे व नौतनवा थाना क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज अपने अपने ग्राम प्रधानों के साथ थाने पर उपस्थित रहे।
एडीजी जोन गोरखपुर मीटिंग के दौरान बताया कि सभी क्षेत्रों में बीट पुलिस ऑफिसरो की नियुक्ति की गई है। जिनकी एक लिस्ट सभी ग्राम प्रधानों को उपस्थित कराया जाएगा।
जिन्हें वह एक पोस्टर के रूप में अपने अपने ग्राम क्षेत्रों में चश्पा करा दे।
जिससे कि गांव में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन पुलिस अधिकारियों को सीधा संपर्क किया जा सके।
महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए एडीजी जोन गोरखपुर ने बताया कि जल्द ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी जाएगी जिससे खास करके महिलाओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी बातों को पुरुष अधिकारियों के सामने खुलकर नहीं रख पाती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बात करने में संकोच करती हैं, वहां पर इन महिला पुलिस अधिकारियों से उन्हें खास मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर ग्राम प्रधान के लिए महीने के 4 दिन बहुत ही खास होते हैं जो है शनिवार पहला और तीसरा शनिवार तहसील दिवस दूसरा और चौथा शनिवार थाना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भूमि संबंधित विवादों को छोड़कर अन्य सभी जैसे कि बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य कृषि संबंधी बातों की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान स्वयं या पीड़ित व्यक्ति को लेकर तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी समस्या को बता कर जल्द ही निस्तारण पा सकता है।
इसी प्रकार उन्होंने आगे बताया कि भूमि विवाद जैसे कि जमीन पर कब्जा या मारपीट या अन्य किसी अपराध की शिकायत को लेकर ग्राम प्रधान खुद और पीड़ित व्यक्ति को लेकर थाना दिवस के अवसर पर थाने पर पहुंचकर शिकायत कर सकता है और 5 दिन के अंतर्गत उन सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
एडीजी जोन गोरखपुर ने पुलिस कर्मियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में भूमि विवाद की समस्याएं अत्यधिक हैं वहां पर पुलिस विभाग किसी एक दिन चौपाल लगाकर पूरे दिन वहां की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण जल्द से जल्द करने की कोशिश करें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे