नौतनवा: किसानों के विकास के लिए हनुमत ट्रस्ट हर संम्भव करेगा मदद– नरसिंह पांडे

नौतनवा: किसानों के विकास के लिए हनुमत ट्रस्ट हर संम्भव करेगा मदद-- नरसिंह पांडे

नौतनवा: किसानों के विकास के लिए हनुमत ट्रस्ट हर संम्भव करेगा मदद– नरसिंह पांडे

विषखोप में किसान समूह का विशाल सम्मेलन संपन्न, किसानों की हित पर हुई चर्चा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
किसानों के विकास के लिए हनुमत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट हर संभव मदद करेगा। किसानों का समूह के माध्यम से बीमा से लेकर रोजगार परक कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे, किसानों की हित की चिंता करने वाले हनुमत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट बधाई का पात्र हैं।
उक्त बातें आज शुक्रवार की दोपहर को नौतनवा विकासखंड के विषखोप गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किसान समूह का गठन व किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि नरसिंह पांडे हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज ने कहीं ।
श्री पांडे ने कहा कि किसानों को अब किसी के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। किसानों की फसल का वाजिब दाम, खाद, बीज ट्रैक्टर की जुताई सहित किसानों के हर तरह की समस्याओं के निदान की जिम्मेदारी हनुमत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट ले रहा है। यहां तक कि किसानों को रोजगार परक बनाने के लिए उन्हें कई तरह के प्रशिक्षण भी दिए जाने की योजना बनाया है। इस सराहनीय कार्य के लिए ट्रस्ट बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि नौतनवा विकासखंड से किसान समूह समूह जिसके 1000 सदस्य हैं, उन्हें खेत जुताई के लिए 6 ट्रैक्टर उपलब्ध करा दिए गए हैं। समूह के लोग अपने पैसे से सब कुछ अपने विकास के लिए कर रहे हैं।
उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव आ रहा है तमाम नेता आपके बीच आएंगे और मीठी मीठी बातें कर आपको अपनी बातों के मायाजाल में फंसा कर आप का हितैषी बनकर आते है और फिर चले जाते हैं। आपको ऐसे नेताओं से भी सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार हमेशा से किसानों के हित
लिए चिंतित रही है। किसानों के हित के लिए बहुत कुछ किया है। किसानों को निरंतर सरकार कुछ न कुछ योजनाओं के माध्यम से दे रही है। हनुमत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट सरकार की योजनाओं को आप तक पहुंचाने के लिए सेतू का कार्य कर रहा है।
किसान समूह, सम्मेलन को हनुमत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक अमरनाथ पांडे संबोधित करते हुए किसानों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, श्याम लाल पासवान, शत्रुघ्न पांडे, मैनेजर भुज, अर्जुन वरुण, सीताराम ,राधेश्याम, जगदीश साहनी, संतोष मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे