टोक्यो में इतिहास रचा गया, गोल्ड जीतने पर देशभर से नीरज को मिल रही बधाई

टोक्यो में इतिहास रचा गया, गोल्ड जीतने पर देशभर से नीरज को मिल रही बधाई

टोक्यो में इतिहास रचा गया, गोल्ड जीतने पर देशभर से नीरज को मिल रही बधाई।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: शनिवार को भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इतिहास रचने के लि एराष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।
राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि नीरज चोपड़ा की उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है वह हमेशा याद रखा जाएगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, ‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका जेवलिन गोल्ड ने बाधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। आप अपने पहले ओलिंपिक में भारत को ट्रैक और फील्ड में पहला पदक दिलाया है। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।’ उन्होंने नीरज की फोटो भी शेयर की है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे