खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

खेलरत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

आई एन न्यूज नयी दिल्ली डेस्क:
सरकार ने खेल के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है इसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से बदलकर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है।
भारतीय हॉकी टीमों के तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद इस सम्मान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया है।
एक ट्वीट संदेश में श्री मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद देश की अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया, उन्होंने कहा कि यह उचित है कि देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाए। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश की उम्मीदों पर खरी उतरी उनका कि देश में हाकी के प्रति एक नई रुचि उभरी है जो आने वाले समय के लिए बहुत सकारात्मक संकेत है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे