विधायक खेल स्पर्धा को लेकर नौतनवा में तैयारी बैठक संपन्न, 6 से 9 दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

विधायक खेल स्पर्धा को लेकर नौतनवा में तैयारी बैठक संपन्न, 6 से 9 दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

विधायक खेल स्पर्धा को लेकर नौतनवा में तैयारी बैठक संपन्न, 6 से 9 दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशनविधायक खेल स्पर्धा को लेकर नौतनवा में तैयारी बैठक संपन्न, 6 से 9 दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विधायक खेल स्पर्धा के सफल आयोजन को लेकर आज नौतनवा में विधायक कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में खेल स्पर्धा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और उपस्थित अधिकारियों व जिम्मेदार व्यक्तियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप निम्न स्थानों पर लगाए जाएंगे—नौतनवा जलकल कार्यालय,नौतनवा तहसील, सोनौली नगर पंचायत कार्यालय, विकासखंड नौतनवा कार्यालय, विकासखंड लक्ष्मीपुर कार्यालय, खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 दिसंबर को बरवाकला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में होगा, जबकि इसका समापन 14 दिसंबर को किया जाएगा।

  युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित तैयारी बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष विधायक खेल स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को जिला, मंडल और उसके बाद प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। यह पहला मौका है जब विधानसभा स्तर पर जीत हासिल करने वाले युवाओं को सीधे प्रदेश स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस तैयारी बैठक में मुख्य रूप से नौतनवा तहसीलदार करण सिंह, वीडियो लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, वीडियो नौतनवा अमित मिश्रा, सोनौली अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, नौतनवा ईओ राहुल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवा हेमंत मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी सहित नौतनवा विधानसभा के सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन दीपक बाबा द्वारा किया गया।
इस मौके पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे