स्वतंत्रता दिवस पर सैकड़ों युवाओं ने लिया भाजपा की सदस्यता–अशोक
स्वतंत्रता दिवस पर सैकड़ों युवाओं ने लिया भाजपा की सदस्यता–अशोक
अल्पसंख्यकों का हित,सम्मान व सुरक्षा सिर्फ भाजपा के हाथ– अजीज
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भाजपा (PMJKY) के लक्ष्मीपुर कार्यालय पर अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों नवयुवकों ने भाजपा की नीति व pmjky के प्रदेश महामंत्री अशोक जायसवाल के कार्यों से प्रभावित होते हुए,भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि आज नौतनवा विधानसभा के लक्ष्मीपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जयसवाल द्वारा एक विद्यालय पर ध्वजारोहण के जाने का कार्यक्रम था। इसी बीच अभी वह भाजपा कार्यालय पहुंचे ही थे कि भाजपा कार्यालय पर अज़ीज़ अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों नवयुवकों ने यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के देश व समाजहित के कार्यों का अवलोकन करते हुए एवं अशोक जायसवाल द्वारा द्वारा किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर एलान किया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद अज़ीज़ अहमद ने कहा कि आज तक साम्रदायिकता की आड़ में सभी दलों ने मुस्लिम समाज को ठगने का ही कार्य किया है, हम सभी दलों की दृष्टि में सिर्फ वोट बैंक ही बन कर रह गए हैं। हमें जितनी सुविधा व सुरक्षा भाजपा की सरकार में मिली वह ऐतिहासिक है। उसने यह भी कहां की मुस्लिम समाज का हम आह्वान करते है कि विरोधियों द्वारा जो भी भय दिखा कर हमें ठगने का कार्य किया है,अब उससे निजात पाने का समय आ गया है।
प्रदेश महामंत्री अशोक जायसवाल ने अज़ीज़ अहमद को pmjky अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया,तथा सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा मुस्लिम समाज को भाजपा की नीतियों को देखते हुए भाजपा की सदस्यता लेने की अपील की।
इस दौरान मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश मिश्र, सुरज मद्धेशिया, ओम प्रकाश चौरसिया, रामदास, वीरेंद्र चौरसिया, सुरेश चौहान, प्रदीप जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, दीपक जायसवाल, शहजाद, मुन्नर चौहान, सागर जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































