वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत में पहुंचे महाराजगंज जिले के कई विधायक, नेता

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत में पहुंचे महाराजगंज जिले के कई विधायक, नेता

 

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत में पहुंचे महाराजगंज जिले के कई विधायक, नेता
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री-भारत सरकार का जन आशीर्वाद यात्रा का आज प्रदेश मे प्रथम आगमन पर उनके स्वागत के लिए महाराजगंज जिले से कई विधायक और नेता लखनऊ पहुंच कर ढोल नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया और उनका काफिला अब बस्ती के लिए प्रस्थान कर गया है।उनके गृहराज्य से लेकर गृह नगर तक जोरदार तैयारियां हो रही हैं।
बता दें कि श्री चौधरी मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने प्रदेश से होते हुए अपने गृहनगर आ रहे हैं।
गृहनगर में जन आशीर्वाद लेने के लिए आज सोमवार की सुबह 9:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से चलकर लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या होते हुए बस्ती में रात्रि विश्राम करेगें ।
मंत्री पंकज चौधरी लखनऊ से एक बड़े काफिले के साथ चल रहे है। काफिले में महराजगंज जिला सहित कई विधायक दो मंत्री कई वरिष्ठ नेता चल रहे है। 19 स्थानो पर उनका स्वागत किया जा रहा है।
जन आशीर्वाद यात्रा में महाराजगंज जिले नौतनवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जायसवाल,फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, लालचंद चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद है।
श्री चौधरी आज सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे रात्रि विश्राम करेगें। सिद्धार्थनगर जिले में भी भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। 18 अगस्त को प्रातः वहां से महाराजगंज जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे