सोनौली बार्डर : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

सोनौली बार्डर : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

सोनौली बार्डर : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम भक्त, राष्ट्रभक्त श्री कल्याण सिंह के निधन पर आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में मंदिर के महंत बाबा शिवनरायन दास
के नेतृत्व में 2 मिनट का शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बता दे की श्री कल्याण सिंह की
श्रीराम जन्म भूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और रामलला के प्रति उनकी आगाध भक्ति ने श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था।
शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने कहा कि कल्याण सिंह एक सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे और वह जीवन भर जनकल्याण के लिए जीते रहे और राम मंदिर के लिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के पद को भी दरकिनार कर दिया था। और अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि राम लाला उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रेम सिंह, प्रेम जायसवाल, संजीव जायसवाल, रवि वर्मा राजू भारती धर्मेंद्र जायसवाल, प्रदीप जयसवाल, सूरज गुप्ता, पवन गिरी, पुजारी शिवम दास, इंद्रजीत यादव,अमरजीत, राजेंद्र मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे