सोनौली चेयरमैन के आवास पर हंगामा मचा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
सोनौली चेयरमैन के आवास पर हंगामा मचा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन के आवास पर हंगामा मचा रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया युवक सोनौली कस्बे का निवासी बताया गया है।
खबरों के मुताबिक बुधवार की देर शाम सोनौली कस्बे का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी के आवास पर पहुंच गया और हंगामा मचाने लगा, जिस पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली शिवम त्रिपाठी ने तत्काल सोनौली प्रभारी निरीक्षक को मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर हंगामा मचा रहे युवक प हिरासत में ले लिया और सोनौली कोतवाली लाई है।
सोनौली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवक का नाम अनुराग बताया गया है।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी तरह का कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





