लक्ष्मीपुर: बरसात में संपर्क विहीन दर्जनभर गांवों को अपने पैसे से जोड़ने जुटे अशोक

लक्ष्मीपुर: बरसात में संपर्क विहीन दर्जनभर गांवों को अपने पैसे से जोड़ने जुटे अशोक

लक्ष्मीपुर: बरसात में संपर्क विहीन दर्जनभर गांवों को अपने पैसे से जोड़ने जुटे अशोकलक्ष्मीपुर: बरसात में संपर्क विहीन हो गए दर्जनभर गांवों को अपने पैसे से जोड़ने जुटे अशोक, हो रही चर्चा

आई एन न्यूज़ लक्ष्मीपुर डेस्क:

नौतनवा विधानसभा का लक्ष्मीपुर ब्लॉक हमेशा से पिछड़ा रहा है, पिछड़ा ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का शिकार रहा।
लक्ष्मीपुर विकासखंड के पैसिया-खोरिया मार्ग पर स्थित लक्ष्मीपुर कैथवलिया-सोहट मार्ग कई दर्जन गांवों को सीधे शहर के संपर्क मार्ग से जोड़ता है। युवा अपने गांव से निकलकर शहर में रोजी-रोटी की तलाश में जाता है और देर शाम लौटता है। ऐसे में उक्त मार्ग पर बने नहर का पुलिया और मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है सड़कें कीचड़ से लबालब है। उक्त सड़क से आवागमन एक तरह से ठप हो गया है। आए दिन साइकिल सवार बाइक सवार गिरकर बुरी तरह चोटिल हो रहे है। चार पहिया वाहनों के लिए तो यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग प्रमुख मार्ग से संपर्क बीन होता है और काफी परेशान और पीड़ित है कोई नेता इनकी सुध नहीं ले रहा था। ऐसे में
सैकड़ों ग्रामीण नौतनवा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जयसवाल से मिलकर ग्रामीणों ने उनको अपनी पीड़ा सुनाई जिस पर श्री जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थित को देखा समझा और उच्चाधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन का घूट पिला दिया लेकिन ग्रामीणों को संतुष्ट करने के लिए सरकार की छवि बचाने के लिए अशोक जयसवाल ने दो कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने स्वयं अपने पैसे से उक्त मार्ग पर तत्काल टुकड़ा ईट गिरवा कर गड्ढों को को भरना शुरू करा दिया। अशोक के तत्काल कार्रवाई से ग्रामीण काफी प्रसन्न हुए और जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
श्री जायसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से गरीबों के लिए कार्य कर रही है। हम उसके एक छोटे से कार्यकर्ता है। हमने अपने प्रयास से आपकी सुविधा के लिए एक का कार्य शुरू करा दिया है, शीघ्र ही मंत्री जी से वार्ता कर इस सड़क का कायाकल्प कराया जाएगा।
श्री जायसवाल की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस दौरान मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश मिश्र, सूरज मद्धेशिया, मंटू त्रिपाठी, राम निवास वर्मा,राजेश जायसवाल, दीपक, अरविंद, सुरेश, मटेलु सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे