नौतनवा– ढुकुरी खेल रहे हो तो सतर्क हो जाइए, कभी भी डूब सकता पैसा

नौतनवा-- ढुकुरी खेल रहे हो तो सतर्क हो जाइए, कभी भी डूब सकता पैसा

नौतनवा– ढुकुरी खेल रहे हो तो सतर्क हो जाइए, कभी भी डूब सकता पैसा, हो सकते ब्लैकमेल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क :
अगर आप ढुकुरी खेल रहे हो तो सावधान हो जाइए, कभी भी आपका पैसा डूब सकता है, फस सकता है। ढुकुरी खेलाने वाला आपको पैसा देने से बचने के लिए तमाम तरह से ब्लैकमेल भी कर सकता है।
ऐसा ही एक मामला इस समय नौतनवा में खासा चर्चा में है। नौतनवा कस्बे के रणजीत सिंह नामक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में दिए गए एक शिकायती पत्र के मुताबिक नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी उमेश चंद्र मद्धेशिया ने कस्बे के गांधीनगर वार्ड नंबर 25 निवासी को व्यवसाय करने के लिए ₹275000 नगद दिया था, जिसमें से करीब ₹62000 उन्होंने वापस भी कर दिया। किंतु शेष धनराशि ₹213000 देने में तमाम तरह के आनाकानी कर रहे हैं। साथ ही धमकी भी दे रहे हैं, कि पैसा मांगोगे तो जेल की हवा खिला देंगे, यहां तक की आत्महत्या कर फंसाने की भी धमकी दे रहे और बवाल करने पर आमादा हैं, हत्या कराने की धमकी भी दे रहा है। नौतनवा पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप कर कहां की सुझ बुझ के साथ सुलझाने में जुटी हुई है।
बता दें कि इस समय नौतनवा कस्बे में कई दर्जन लोग बड़े पैमाने पर ढुकुरी रवेलाते हैं। ढुकुरी में पैसे का कैश लेनदेन होता है। इसका किसी के पास कोई लिखित दस्तावेज भी नहीं होता सारा खेल इमानदारी और क्रेडिट पर चलता है।
अभी हाल ही में नौतनवा कस्बे में रहने वाला जो नेपाल में रहते हुए सोनौली के बड़े व्यापारी के यहां 2500000 रुपए की ढुकुरी खेल रहा था पिछले 1 साल पहले लेकर विदेश चला गया। जिम्मेदार व्यापारी सोनौली में मौजूद है, और दूसरी ढुकरी खेलाकर पुरानी ढुकुरी को कबर कर रहे हैं।
बताया गया है कि सरदार जी भी बड़े पैमाने पर ढुकुरी खेलाते रहे। इस दौरान एक  घटना घटित हो गई और ढुकुरी का खेल खटाई में पड़ गया।
हालांकि उमेश मद्धेशिया अपनी तहरीर में नगद पैसा उधार स्वरूप देने की बात कहां है। और मांगने पर जा जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात लिखा है। नौतनवा पुलिस उमेश की शिकायती पत्र पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे