नौतनवा रेलवे की बड़ी लापरवाही: निर्माणाधीन अंडर पास में डूब कर युवक की मौत
नौतनवा रेलवे की बड़ी लापरवाही: निर्माणाधीन अंडर पास में डूब कर युवक की मौत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। नौतनवा रेलवे स्टेशन के समीप बनाये जा रहे निर्माणाधीन अंडर पास में एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई है। मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
खबरो के मुताबिक नौतनवा रेलवे के द्वारा काफी लंबे समय से निर्माणाधीन अंडर पास बनाया जा रहा है । लेकिन रेलवे के द्वारा लेटलतीफी के चलते अंडरपास अब तक पूर्ण रूप से नहीं बन सका । निर्माणाधीन अंडरपास के अंदर भारी मात्रा में पानी इकठ्ठा है जो एक नदी के समान दिखता है। आज गुरुवार को इसी अंडरपास के अंदर एक व्यक्ति डूब कर मौत हो गई। जिसका नाम युवक प्रमोद शर्मा उर्फ नेउरा बताया गया है, जो नौतनवा कस्बे के पुराने नौतनवा निवासी है।
हालांकि इस मामले में नौतनवा रेलवे कोई साफ जवाब नहीं दे रहा है ।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





