लक्ष्मीपुर विकासखंड के दर्जनभर गांव का अशोक जायसवाल ने किया भ्रमण- जाना हाल
लक्ष्मीपुर विकासखंड के दर्जनभर गांव का अशोक जायसवाल ने किया भ्रमण- जाना हाल
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जायसवाल ने आज लक्ष्मीपुर विकासखंड के करीब दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता किया।
गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे अशोक जायसवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मीपुर विकासखंड के करीब दर्जन भर गांवो में भ्रमण कर ग्रामीणों से मिले, और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के मानिकतलाब, भोतहा, मंगरहिया, अमहवा, रघुनाथपुर, बेलवा खुर्द, सोनवल, मदरहना,सिसवनिया विशुन आदि गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निदान कराया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्र,जमुना जासवाल, पलटू यादव,राम दयाल,राजीव वरुण प्रधान हनुमान, बाबूराम, सूरज मद्धेशिया, रामनिवास वर्मा
भाजपा pmjky के ब्लॉक अध्यक्ष अजीज अहमद,मीडिया प्रभारी शहजाद खान, वजहुल कमर, सगीर अहमद, अबरार अहमद,दीपक जायसवाल,प्रकाश चौधरी,पांडेय जी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





