सोनौली- रोहिन नदी का बढ़ रहा जलस्तर, एसएसबी की रेस्क्यू टीम पहुंची
सोनौली- रोहिन नदी का बढ़ रहा जलस्तर, एसएसबी की रेस्क्यू टीम पहुंची
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से निकलने वाली नदी रोहिन नदीका निरंतर जलस्तर बढ़ रहा है। रोहिन नदी के बाढ़ के पानी ने एसएसबी के सोनौली स्थित हेडक्वार्टर में घुस गया है। सड़क पर करीब 4 फीट ऊंचा पानी बहा रहा है। जिसके कारण एसएसबी के जवान काफी हलकान हैं। रोहिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसएसबी की रेस्क्यू टीम सोनौली पहुंच गई है। यशस्वी जवानों के सहयोग में नगर पंचायत सोनौली जुड़ गया है। नगर पंचायत सोनौली ने अपना मोबाइल शौचालय उपलब्ध करा दिया है, और उनके अन्य सुविधा की व्यवस्था में शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि करने में जुटे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम नौतनवा अपने पूरे दलबल के साथ भ्रमण पर हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





