नौतनवा: समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का अबू आसिम आजमी ने किया उद्घाटन

नौतनवा: समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का अबू आसिम आजमी ने किया उद्घाटन

नौतनवा: समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का अबू आसिम आजमी ने किया उद्घाटन,भब्य स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में  आए अबू आसिम आजमी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र ने आज समाजवादी पार्टी नौतनवा विधानसभा 316 के नौतनवा कस्बे में समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया। इसके पहले आजमी का नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
गुरुवार की देर शाम को नौतनवा में पहुंचे अबू आसिम आजमी ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी क्रम में आज नौतनवा विधानसभा 316 की जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए समाजवादी पार्टी का नौतनवा ठूठीबारी रोड पर मंडी समिति के पास स्थित जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उन्होंने उद्घाटन किया।इस दौरान समाजवादी पार्टी के यू जनसभा के प्रदेश सचिव बैजू यादव ने उन्हें बुके भेंट कर बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के इस जनसंपर्क कार्यालय से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महाराजगंज आमिर हुसैन, एजाज खान, समाजवादी पार्टी के सोनौली नगर पंचायत के युवा नेता प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी बैजू यादव, जिला पंचायत सदस्य रामाशीष यादव, नीरज गुप्ता, डॉक्टर राजेश यादव ,मनोज यादव विधानसभा अध्यक्ष, नीरज गुप्ता, राजू मद्धेशिया , रियाज अहमद, मैनुद्दीन समानी ,राहुल मद्धेशिया , मुस्तफा हुसैन, करम हुसैन, निजामुद्दीन , विजय यादव, रामाशीष यादव , शहालाम , राजकुमार यादव, विजय पासवान , शमशाद,सुदामा यादव, मटेलू, फिरोज खान, राम मिलन,बृजेश यादव,अलाउद्दीन, नियाज अहमद,धर्मेंद्र यादव
इकरार खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे