नहीं रहे, नौतनवा में भाजपा का अलख जगाने वाले ओम प्रकाश जायसवाल

नहीं रहे, नौतनवा में भाजपा का अलख जगाने वाले ओम प्रकाश जायसवाल

नहीं रहे, नौतनवा में भाजपा का अलख जगाने वाले ओम प्रकाश जायसवाल

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विभिन्न संघ संस्थाओं से जुटे, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश जायसवाल का बीती रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर है। तमाम संघ संस्थाओं के लोग शोक संवेदना प्रकट कर रहे है।
स्वर्गीय श्री जायसवाल के नौतनवा स्थित निवास स्थान पर पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया की दिवंगत आत्मा को
ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक प्रकट करने में संजीव जायसवाल, जायसवाल समाज सोनौली के अध्यक्ष ने भी सोनौली कस्बे में दोपहर को एक शोक सभा का आयोजन करने की सूचना दी है।
फिलहाल स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जयसवाल की पार्थिव शरीर नौतनवा उनके निवास स्थान पर आ रहा है। अंतिम दर्शन के बाद उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे