नौतनवा–मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग, व्यापारियों ने सचिव को सौपा मांग पत्र

नौतनवा--मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग, व्यापारियों ने सचिव को सौपा मांग पत्र

नौतनवा–मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग, व्यापारियों ने सचिव को सौपा मांग पत्र
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग को लेकर आज नौतनवा कस्बे के उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में व्यापारियो के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र मंडी सचिव नौतनवा को सौंपा है।
सोमवार की दोपहर को राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ समाजसेवी और व्यापारी नेता राजाराम जयसवाल, राजीव शर्मा, सचिन जयसवाल सहित तमाम व्यापारियों ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित मंडी समिति सचिव नौतनवा को सौंपा है। जिसमें लिखा गया है कि मंडी शुल्क लागू किए जाने के कारण व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी शुल्क वसूली के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। मंडी समिति में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसको लेकर उद्योग व्यापार मंडल मंडी शुल्क समाप्त किए जाने को लेकर आज प्रदेश व्यापी विरोध जता रहा है। मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे