महराजगंज- संदेह में माता-पिता से मिलकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, सभी गिरफ्तार
महराजगंज- संदेह में माता-पिता से मिलकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, सभी गिरफ्तार
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बडिहारी गाँव के सिवान में हत्या कर फेंकी गई एक लाश को पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति सास और ससुर एवं अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लिया।
खबरो के बीते 04 तारीख को थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम पिपरा परसौनी में एक महिला का हत्या कर फेका गया शव बरामद हुआ था। घटना की गम्भीरताको देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए।
इस मामले में कोल्हुई पुलिस द्वारा मु0अ0स0 02/22 धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व डी0पी0 एक्ट के तहत अमरजीत यादव पुत्र सालिक यादव ,सालिक यादव पुत्र लुटावन यादव , विमला देवी पत्नी सालिक यादव निवासी बडिहारी थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
बताते चले के दिनांक 04.01.2022 थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम पिपरा परसौनी एक महिला शव बरामद हुआ था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नियमानुसार मृतका (रूकसाना उम्र 20 वर्ष नि0 बरवा थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर) के रुप मे शिनाख्त कराते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
बताया गया है की मृतका रूकसाना का प्रेम सम्बन्ध थाना स्थानीय के ग्राम बडिहारी निवासी अमरजीत यादव पुत्र सालिक यादव से लगभग 07 माह पूर्व से था, बालिग होने के कारण दोनों लोग कोर्ट मैरिज कर बतौर पति-पत्नी रहने लगे। मृतका रूकसाना किसी और से फोन पर बातें किया करती थी जिससे उसके पति अमरजीत व सास ससुर परेशान होकर हत्या कर दिए ।
पुलिस ने मृतका के पिता जुम्मन अली पुत्र अमीन नि0 बरवा, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के तहरीर
सभी के अगर तुम कदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


