हाथ उठाकर युवाओ ने लिया संकल्प, कांग्रेस का फहराना है परचम- रमाकांती
हाथ उठाकर युवाओ ने लिया संकल्प ,कांग्रेस का फहराना है परचम- रमाकांती
आई एन न्यूज रतनपुर:
आज गुरुवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नौतनवा विकासखंड के आधा दर्जन गांव में रमाकांती त्रिपाठी ने उन लोगों से मिलकर उनमें प्रतिज्ञा पत्र वितरित किया और लड़की हूं लड़ सकती हूं नामक कार्यक्रम के तहत गांव में महिलाओं को जागरूक करते हुए कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
नौतनवा विधानसभा की कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी ने इंङोनेपाल न्यूज़ को बताया कि 316 नौतनवा विधान सभा में महिलाओं को कभी उचित सम्मान नहीं मिला। महिलाओं के हक अधिकार की लड़ाई हमेशा कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि नौतनवा, रतनपुर, महदेईया, डगरपूरवा, पेडारी, निपानिया, नौडिहवा, परसामालिक, असुरेना, देवघट्टी छितवनिया, बरगडदवा, पिपरा, राजाबारी आदि गावों का दौरा किया तथा बड़ी संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया ।और उनमें कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र वितरीत किया गया।
उन्होंने कहा कि युवा महिला पुरुष कांग्रेस का परचम लहराने के लिए सभी ने हाथ उठाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते हुए संकल्प लिया लिया है।
इस मौके पर, पूर्व प्रधान इंद्रभान , प, रीना, लक्ष्मी, प्रेम पांडेय,मालती देवी राजू, महमूद, अनेष, संतोष, नितेश, सर्वेश, सीमा, बीड़ा, विद्या सहित बड़ी संख्या मे लोग साथ रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





