सोनोंली बार्डर- कोरोना के संदेह में 50 भारतीय तीर्थ यात्रियों को नेपाल में नहीं मिला प्रवेश
सोनोंली बार्डर- कोरोना के संदेह में 50 भारतीय तीर्थ यात्रियों को नेपाल में नहीं मिला प्रवेश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क; राजस्थान से भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन के लिए काठमांडू जा रहे भारतीय पर्यटकों कि 50 यात्रियों से भरी बस को भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर से कोरोना के संदेह मे नेपाल की बेलहिया पुलिस ने वापस कर दिया। आज बृहस्पतिवार की देर शाम राजस्थान से 50 तीर्थ यात्रियों को लेकर एक भारतीय बस सोनौली पहुुंची और भारत में कागजी प्रकिया पूरी कर सभी यात्री नेपाल जाने के लिए बेलहिया कोविड हेल्प डेस्क पहुंचे, जहां भारतीय यात्रियों की जांच में पहले पांच यात्रियों में तीन एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले।
इस पर उक्त बस के सभी यात्रियों को नेपाल पुलिस ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी और सभी वापस आकर भारतीय सीमा पर स्थित कोविड हेल्प डेस्क पर अपनी जांच कराए तो सभी निगेटिव निकले।
लेकिन नेपाल के स्वास्थ कर्मियों ने किसी को प्रवेश नहीं दिया। बस के गाइड विरजु प्रसाद निवासी नौतनवां ने बताया कि 50 राजस्थान के तीर्थ यात्रियों से भरी बस में तीन लोग नेपाल में कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे जिस पर सभी यात्तियो को वापस कर दिया। जब कि वहीं भारतीय सीमा के कोरोना जांच सेन्टर पर यात्रियों ने जांच कराई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिले। गाइड द्वारा इसकी जानकारी नेपाल पुलिस को देने के बाद भी सभी यात्रियों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिला। जिस पर सभी भारतीय तीर्थ यात्री नेपाल सरकार को कोसते हुए वापस चले गए।
इस संबंध में चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की नेपाल की जांच के दौरान सभी को पॉजिटिव पाया गया जबकि भारत में उनकी जांच हुई तो सभी निगेटिव पाए गए। लिहाजा नेपाल में उन्हें प्रवेश नहीं मिला जिस पर सभी अफसोस प्रकट करते हुए अपने घर लौट गए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





