यूपी०- अखिलेश के लिए सीट बंटवारा बनी एक बड़ी चुनौती

यूपी०- अखिलेश के लिए सीट बंटवारा बनी एक बड़ी चुनौती

यूपी०- सपा अखिलेश यादव के लिए सीट बंटवारा बनी एक बड़ी चुनौती
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अखिलेश के लिए सीट बंटवारा बड़ा सिरदर्द बन गया है। गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दो दलों के साथ सबसे ज्यादा खींचतान थी, जिसमें से एक आरएलडी के साथ अखिलेश ने काफी हद तक मुद्दा सुलझा लिया है। अब सबसे बड़ी चुनौती अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ सीट बंटवारे को लेकर है।
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर बैठक हो रही है।
सूत्रों की माने तो यह सबसे अहम बैठक होगी। शिवपाल सिंह यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी अलग पार्टी बनाई थी। तब सीटों को लेकर ही चाचा-भतीजे के बीच विवाद हुआ था। पार्टी दो खेमों में बंट गई थी। अखिलेश यादव अपने ग्रुप के नेताओं को टिकट देना चाहते थे लेकिन शिवपाल का खेमा अलग टिकट मांग रहा था। अखिलेश और शिवपाल के बीच टिकट को लेकर घमासाम इतना बढ़ा की परिवार दो पार्टियों में बंट गया। शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई। समाजवादी पार्टी से अखिलेश ने अपनों को टिकट दिया तो शिवपाल ने सपा से असंतुष्ट नेताओं को प्रसपा से टिकट देकर चुनाव लड़ाया।टिकट बंटवारे को लेकर 2017 के विधानसभा चुनाव में अलग हुए चाचा-भतीजे यूपी विधानसभा 2022 में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। अब दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी टिकटों की दावेदारी कर रहे हैं। अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव को कौन-कौनसी सीटे देंगे ये भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं।
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सपा के सामने अभी दो चुनौतियां हैं। एक तो अपने लोगों को मनाए रखना। दूसरा प्रसपा के लोगों की महत्वकांक्षा को ध्यान में रखना है।
हालांक‍ि अभी पार्टी की ओर से कोई भी सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं किया गया है। लेकिन आज सोमवार को शिवपाल और अखिलेश के बीच बैठक के बाद इस पर फैसला हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव सीट बंटवारे को लेकर गुणा-भाग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी 403 सीटों में से करीब 355 से 360 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी सीटें गठबंधन वाले दलों को दी जाएंगीं। इसके अलावा कुछ दूसरे दलों के प्रमुख चेहरों पर अखिलेश सपा के पार्टी सिंबल से ही चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे