सोनौली- व्यापारी नेता ओमप्रकाश जायसवाल को विधायक नौतनवा ने दी श्रद्धांजलि

सोनौली- व्यापारी नेता ओमप्रकाश जायसवाल को विधायक नौतनवा ने दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क;
व्यापारी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ओम प्रकाश जायसवाल को आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सोनौली के अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह के उपस्थिति में व्यापारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आज बुधवार की शाम को सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी चौराहे पर स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू उर्फ अजय सिंह की उपस्थिति में सोनौली के सम्मानित व्यापारीयो ने स्वर्गीय ओम प्रकाश जयसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पहुंचे विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने भी शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि के साथ श्रद्धांजलि सभा में शरीक होकर स्वर्गीय ओम प्रकाश जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिए।
इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश जी एक सफल व्यापारी, संघर्षशील नेता थे। आज उनकी कमी हम सबको खल रही है । यह अपूरणीय क्षति है। हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए यही उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से संजीव जायसवाल, रुपेश अग्रवाल, प्रताप मद्धेशिया, सरदार विक्की सिंह, भोलाराम शर्मा, राहुल अग्रवाल, नीरज जायसवाल सहित कई दर्जन व्यापारी रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





