डीएम एसपी ने सोनौली बॉर्डर पर चौकसी का लिया जायजा
डीएम एसपी ने सोनौली बॉर्डर पर चौकसी का लिया जायजा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता सोनौली बॉर्डर पहुंचे उन्होंने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए ।
आज शनिवार की दोपहर को डीएम और एसपी भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंच कर सीमा की सुरक्षा का अवलोकन किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात उड़नदस्ता और स्थैतिक टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त आपराधिक तत्त्वों पर अंकुश लगाने के लिए एस.एस.बी. और नेपाल पुलिस के अधिकारियों से भी की चर्चा किए।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए सभी लोग पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करे और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखें।
एफएसटी और एसएसटी टीमों को भी चुनाव मे अवैध धन के इस्तेमाल को रोकने हेतू चौकन्ना रहने का निर्देश दिए । इसके उपरांत सीमा का अवलोकन किया और नेपाल से भारत में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश निर्गत।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





