भाजपा की नीति गरीबों के लिए नहीं – प्रियंका गांधी

भाजपा की नीति गरीबों के लिए नहीं - प्रियंका गांधी

भाजपा की नीति गरीबों के लिए नहीं – प्रियंका गांधी

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज जिले अड्डा बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बड़ी-बड़ी संपत्तियों को बेच रहे हैं। पूरे देश की संपत्ति को अपने दोस्तों को पकड़ा दिए हैं। जो छोटे- दुकानदार हैं, व्यवसायी हैं, जीएसटी व नोटबंदी करके उनकों बर्बाद कर दिया। इनकी नीति गरीबों के लिए नहीं है। यह चाहते हैं कि आप को रोजगार न मिले। चाहते हैं कि आप शिक्षित न बनें। धर्म के आधार पर, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। 12 लाख सरकारी पद इन्होंने खाली रखे हैं। काग्रेश की सरकार बनी तो हर व्यक्ति के लिए जाब कैलेंडर बनेगा। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनेगा। इसके लिए सख्त कानून बनाएंगे। आंगनबाड़ी बहनों को 10 हजार मानदेय मिलेगा। किसानों के पूरे कर्ज माफ किए जाएंगे। मुझे दुःख होता हैं कि हमारे युवा धर्म और जाति के नाम पर उलझे हुए हैं और इससे विकास कभी भी संभव नहीं है। मैंने सभी से कहा है कि नकारात्मक बातें मत करें। हम कहते हैं कि हम 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे। उन्होने यह् भी कहां कि कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को पांच लाख रुपये एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। सभी प्रकार की भर्तियां छह माह के भीतर पूरी होंगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे