नौतनवां की चुनावी जनसभा में, सपा, बसपा, भाजपा ने दिखाई ताकत

नौतनवां की चुनावी जनसभा में, सपा, बसपा, भाजपा ने दिखाई ताकत

नौतनवां की चुनावी जनसभा में, सपा, बसपा, भाजपा ने दिखाई ताकत

सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने क्या बोला – देखें वीडियो।
आई एन न्यूज़ चुनाव डेस्क:

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नौतनवां कस्वे के साप्ताहिक बाजार में आज चुनावी जनसभा के दौरान सपा,बसपा
भाजपा के लोगों ने बारी बारी से अपने संबोधन कर अपनी उपलब्धियों को गिनाया। और अंत में अपने शक्ति प्रदर्शन किया।

नौतनवां की चुनावी जनसभा में, सपा, बसपा, भाजपा ने दिखाई ताकतसमाजवादी पार्टी—-
समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक महाराजगंज के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार मे महंगाई चरम पर है । पेट्रोल डीजल गैस के दाम कई गुना बढ़ गया है। महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, डीजल पेट्रोल में काफी राहत मिलेंगे, 12 पास के बाद सिपाही में भर्ती दी जाएगी, ऐसे तमाम जानकारी दी। और अंत में उन्होंने यह भी कहा कि 3 तारीख को अपना मूल्यवान मत नौतनवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुन्ना उर्फ कुवंर कौशल सिंह को देकर विजई बनाएं। इसके उपरांत एक विशाल जायसवाल आपके साथ मनसा स्थल से नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता आवास तक आए।

नौतनवां की चुनावी जनसभा में, सपा, बसपा, भाजपा ने दिखाई ताकत

बहुजन समाज पार्टी—

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में सड़कों का जाल बिछाया, हर गांव को रोशनी दी सबके हर अधिकार की सुरक्षा की। कभी पुलिसिया उत्पीड़न नहीं होने दिया। चुनावी जनसभा को प्रदेश के पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी सहित मौलाना जिलानी ने संबोधित किया। इसके उपरांत अमनमणि त्रिपाठी बसपा कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए विशाल जुलूस के साथ अपने कार्यालय के लिए प्रस्थान कर गए।

नौतनवां की चुनावी जनसभा में, सपा, बसपा, भाजपा ने दिखाई ताकतभारतीय जनता पार्टी—
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विकास का मुद्दा गिनाते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के समर्थन में 3 तारीख को मतदान करने की अपील किया।
वही प्रत्यासी ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा की जनता के मान सम्मान की सुरक्षा की जिम्मेदारी मैंने ले लिया है। योगी की सरकार में गुंडे मवाली क्षेत्र से पलायन करेंगे और विकास की गंगा बहेगी। नरसिंह पांडे प्रदीप सिंह सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे