लखनऊ–योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां कर हुई तेज
लखनऊ–योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां कर हुई तेज
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :
योगी आदित्यनाथ सरकार आगामी 25 मार्च को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह और रघुवर दास सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें योगी आदित्यनाथ के सीएम के तौर पर मुहर लगेगी। इसके बाद योगी कैबिनेट में शामिल होने वालों के नाम भी तय किए हैं। माना जा रहा है कि इस बार योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में राज्य के ज्यादातर जिलों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जिससे क्षेत्रीय संतुलन स्थापित किया जा सके।
फिलहाल राज्य में नई सरकार के गठन के लिए तैयारियां चल रही हैं। भाजपा भी राज्य में लगातार दूसरी बार बनने जा रही सरकार के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है। राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार-2 लखनऊ स्थिति इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शपथ लेगी। योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके कैबिनेट के सहयोगियों के भी शपथ लेने की उम्मीद की जा रही है ।
फिलहाल योगी कैबिनेट में सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सूर्यप्रताप शाही, असीम अरुण, बेबीरानी मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल, जयप्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, अनिल राजभर के शामिल होने की चर्चा चल रही है। इसके साथ ही सहयोगी दलों के नेताओं के भी कैबिनेट में शामिल होने की संभावना है। चर्चा है कि इस बार योगी कैबिनेट में राज्य के ज्यादातर जिलों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। असल में पिछली कैबिनेट में कुछ जिलों को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला था। लिहाजा सरकार इस बार ज्यादा जिलों के प्रतिनिधियों को कैबिनेट में शामिल करने की योजना बन रही है। अगर बाद राज्य की पूर्व योगी आदित्यनाथ सरकार की करें तो राज्य में कुल 60 चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया था. हालांकि कैबिनेट विस्तार कई बार हुआ था. योगी आदित्यनाथ की पिछली सरकार में 75 में से 41 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला था जबकि 34 जिलों से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया था





