नौतनवा- छपवा टोल प्लाजा कर्मी प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का लगा रहे चूना

नौतनवा- छपवा टोल प्लाजा कर्मी प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का लगा रहे चूना

नौतनवा- छपवा टोल प्लाजा कर्मी प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का लगा रहे चूना
पैसा दीजिए और किनारे से निकल जाइए का पुराना खेल अभी भी है जारी।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवां के छपवा टोल प्लाजा पर नगद पैसा लेकर किनारे से निकाल देने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। जिसके कारण प्रतिदिन राजस्व का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
बता दें कि यहां वाहनों की संख्या को देखते हुए छ लेन बनाए गए लेकिन उसमें से एक लेन पूरी तरह से दिन भर बंद रहता है।
सूत्र बताते है कि रात के अंधेरे में इस लेन को ओवरलोड ट्रकों को निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नही टोल प्लाजा के नियम कानून की बात करें तो यहां नियम कानून का माखौल उड़ाया जा रहा है। एक वाहन टोल प्लाजा से 10 सेकेंड के अंदर पार होने चाहिए, लेकिन यहां तो 5 मिनट में भी एक गाड़ी नहीं निकल पाता है। वाहन फास्टटैग लगने के बाद भी तमाम समस्याएं खड़ी की जाती है। कभी कभार तो बिना टोल प्लाजा पार किए ही पैसा कट जाता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई सुनने वाला नहीं है। वही सबसे बड़ी समस्या का कारण कर्मचारी है जो ट्रेंड नहीं है। एक वाहन को 5 बार अंदर बाहर देखते हैं उसके बाद अपने काम पर लगते हैं। इतना ही नहीं इस टोल प्लाजा पर अगर आपके वाहन पर फास्टटैग नहीं है तो 50% दीजिए और किनारे से निकल जाइए के फार्मूले पर भी कार्य चल रहा है। छपवा टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मनमानी पर कोई विराम नहीं लग पा रहा है, जब कि बिना फास्ट टेग वालों से कैश लेकर प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।

इस दिशा में जिलाधिकारी महाराजगंज का ध्यान अपेक्षित है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।
टोलप्लाजा संबंधी किसी के पास कोई शिकायत हो तो इंडो नेपाल न्यूज़ 9519343950 से संपर्क करें। हम आपके नाम पते को गोपनीय रखेंगे और आने वाले दिनों में आपको इंडो नेपाल न्यूज़ टीम सम्मानित भी करेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे