साहब! सोनौली मे अवैध ट्रको के पार्किंग पर कब चलेगा कानून का चाबुक
साहब! सोनौली मे अवैध ट्रको के पार्किंग पर कब चलेगा कानून का चाबुक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में बस, टेंपो, ट्रकों के पार्किंग का मामला गरमा गया है। प्रशासन ने बस, टेंपो, ट्रकों के प्राइवेट पार्किंग को अवैध घोषित कर सभी बहनों को कस्बे से बाहर खदेड़ दिया है। जिसके कारण जहां एक तरफ यात्रियों को घोर असुविधा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने अतिक्रमण सहित अवैध पार्किंग, स्टैंड पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
इस क्रम में सोनौली में भी चल रहे पार्किंग पर पुलिस ने कानून का चाबुक चलाते हुए वाहनों को शहर के बाहर खदेड़ दिया है। लोगों में अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रशासन अवैध पार्किंग के नाम पर यात्री बसों, टेंपो को शहर से बाहर तो कर दिया लेकिन अभी भी चल रहे अवैध ट्रकों के पार्किंग जिसमें कुछ बसें भी खड़ी हो रही हैं उन पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ रही है?
बताया गया है कि एक पार्किंग स्टैंड को पूरी तरफ से बंद कर दिया गया है। लेकिन वहीं दूसरी पार्किंग में खुलेआम ट्रक समेत अन्य वाहन खड़े हो रहे हैं और वाहनों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा। लोगों का यह भी कहना है स्टैंड पार्किंग को लेकर प्रशासन का दोहरा मापदंड ठीक नहीं है। पुलिस प्रशासन का ध्यान अपेक्षित है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





