इश्क में अंधी लड़की ने पूरे परिवार को खिला दिया नशे की दवा, प्रेमी के साथ फुर्र

इश्क में अंधी लड़की ने पूरे परिवार को खिला दिया नशे की दवा, प्रेमी के साथ फुर्र

इश्क में अंधी लड़की ने पूरे परिवार को खिला दिया नशे की दवा, प्रेमी के साथ फुर्र
आई एन न्यूज आगरा डेस्क:
किसी ने सच ही कहा है कि इश्क अंधा होता है। इस अंधेपन में अपना पराया सब भूल जाते हैं और अपने माता पिता भाई बहन के अरमानों कुचलते हुए निकल जाते। ऐसा ही एक मामला आगरा जिले का जहां खाने में नींद की गोलियां मिलाकर लड़की ने परिवार के सभी सदस्यों को खाना परोस दिया जिसके कारण परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गये तो लड़की रात को अपने आशिक के साथ फुर्र हो गई। पिता ने लड़की के बॉयफ्रेंड पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए लाखों रूपये की नकदी सहित जेवरात ले जाने की पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार आजमपाड़ा शाहगंज में रहने वाले दानिश नामक युवके के खिलाफ लड़की के पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने दानिश पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बेटी ने परिवार के सभी सदस्यों को खाना दिया था। खाना खाने के बाद कुछ देर बाद ही गहरी नींद में सभी सदस्य सो गये। जब सुबह सभी की आंख खुली तो उनका सिर भारी हो रहा था और उनकी बेटी घर पर भी नहीं थी। बेटी के जाने पर कैश और जेवरात चेक किया तो वह भी नहीं थे। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सहवान और सोहिल दानिश के साथी है और लड़की दानिश के साथ है। इस मामले में सहवान और सोहिल दानिश का साथ दे रहे हैं और उन्हें पता भी है कि लड़की कहां है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे