कृष्ण जन्माष्ठमी पर चाचा भतीजे के बीच फिर शुरू हुआ घमासान

कृष्ण जन्माष्ठमी पर चाचा भतीजे के बीच फिर शुरू हुआ घमासान

कृष्ण जन्माष्ठमी पर चाचा भतीजे के बीच फिर शुरू हुआ घमासान

अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव पर किया जबरदस्त पलटवार
आई एन न्यूज डेस्क:
कृष्ण जन्माष्ठमी पर प्रसुपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था। शिवपाल ने यदुवंशियों के नाम एक चिट्ठी जारी की थी, जिसमें बिना नाम लिए सपा प्रमुख की तुलना ‘कंस’ से की थी। अब अखिलेश यादव ने प्रसपा प्रमुख के इस बयान का जवाब दिया है।
अखिलेश यादव ने इस बयान पर कहा, “आप सब लोग जानते हैं कि दुर्योधन ने क्या मांगा था, पूरी सेना मांग ली, लेकिन जीत उसी की हुई जहां पर भगवान कृष्ण खड़े थे।
ऐसा कई बार हुआ है” ऐसे में इस बयान से बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि सपा प्रमुख ने ‘कंस’ से तुलना पर उनकी तुलना ‘दुर्योधन’ से की है।
दरअसल, जन्माष्टमी के दिन शिवपाल सिंह यादव ने यदुवंशियों के नाम एक चिट्ठी जारी की थी। जिसमें उन्होंने गीता के उपदेश का जिक्र करते हुए कंस का भी जिक्र किया गया था। उन्होंने चिट्ठी में लिखा था, “जब भी कोई कंस अपने पिता को छल-बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनाधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है, तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं। वे अपनी योग माया से अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं।
बता दें कि इस चिट्ठी में कहीं भी अखिलेश यादव का नाम तो नहीं लिया गया था. लेकिन सपा प्रमुख और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच जो कुछ भी हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है. चिट्ठी की अंतिम पंक्तियां कविता के रूप में है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि शिवपाल यादव धर्म ध्वजा उठाकर कर्तव्य पथ पर निकल चुके हैं और यदुवंशी उनके साथ आने में कहीं देर ना कर दें।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे