भारी सुरक्षा के बीच आज होगी योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी——–
भारी सुरक्षा के बीच आज होगी योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी——–
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का नाम तय होने के बाद भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार को होगा। इसके लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7 SP 24 SSP समेत 34 कंपनी फोर्स समेत पुलिस का जबरजस्त अमला तैनात रहेगा
नए मुख्यमंत्री मंत्री मंडल के सदस्यों के साथ कांसीराम स्मृति उपवन में दोपहर 2:15 शपथ लेंगे।
उनकी सुरक्षा की रणनीति तय हो गई है । मुख्यमंत्री बुलेट प्रुफ कार में आएंगे। मंत्रियों के लिए एस्कॉर्ट वाहन शैडो और गनर के लिए डीजीपी को हिदायत दे दी गई है। अतिथियों के लिए श्रेणी वार दीर्घा बनाई गई है।
हर निमंत्रण पत्र में शपथ ग्रहण स्थल के किस दीर्घा में अस्थान ग्रहण किया जाना है लिखा गया है । मुख्यमंत्री के लिए अलग दीर्घा और उनके परिवार और सितारों के बैठने के लिए अलग श्रेणी की व्यवस्था होगी । शासन स्तर पर इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारी पूरी हो गई है । शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, दर्जनभर राज्यों के मुख्यमंत्री ,उद्योगपतियों समेत अति विशिष्ट अतिथियों के आने के संकेत मिले। राज भवन की ओर से मानक सूची के अनुसार विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण पत्र निर्गत होंगे । मनोनीत मुख्य मंत्रियों मंत्रियों के रिश्तेदारों मित्रों एवं राजनैतिक दलों के नेताओं के लिए भी आमंत्रण पत्र जाएंगे। प्रधान मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी की टीम लखनऊ में है। एङीजी जलजीत सिंह चौधरी के मुताबिक सुरक्षा के लिए 7 पुलिस अधीक्षक 24 अपर पुलिस अधीक्षक 50 उपाधीक्षक 550 दरोगा इंस्पेक्टर 3370 सिपाही 18 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल 16 कंपनी PSC और 500 यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए हैं शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर भव्य मंच और पंडाल लगेगा।








































