दीपक और काशीनाथ बने मुख्यमंत्री के निजी सचिव

दीपक और काशीनाथ बने मुख्यमंत्री के निजी सचिव

दीपक और काशीनाथ बने मुख्यमंत्री के निजी सचिव

 आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने 6 निजी स्टाफों की नियुक्ति की फाइल को हरी झंडी दे दी है।

सीएम ने दो निजी सचिवों और चार अपर निजी सचिवों की नियुक्ति की है।

निजी सचिव के रुप में दीपक श्रीवास्तव औऱ काशीनाथ तिवारी को जगह मिली है तो वहीं पर पवन कुमार वीर, रवीन्द्र कुमार, सुरेश सिंह और राम सूरत सविता की नियुक्ति अपर निजी सचिव के रुप में हुई है।

नवनियुक्त दीपक काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं। ये सचिवालय में राजपत्रित अधिकारी हैं।

काशीनाथ मूल रुप से सुल्तानपुर जिले रहने वाले हैं। 

 जानकारी के मुताबिक योगी के अप्वाइंटमेंटस से लेकर सरकारी दौरे के प्रोटोकाल को संभालने का जिम्मा दीपक के पास होगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे