नौतनवा जायसवाल समाज का बैठक संपन्न,4 दिसंबर को होगा चुनाव
नौतनवा जायसवाल समाज का बैठक संपन्न,4 दिसंबर को होगा चुनाव
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा जायसवाल समाज का जायसवाल सभा अतिथि भवन में हुए एक बैठक में समाज के लोगो की सहमति और एसडीएम के अनुरोध पर 4 दिसंबर को जायसवाल समाज का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
आज रविवार को करीब 11:00 बजे नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में एसडीएम नौतनवा दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जायसवाल समाज के लोगों की एक बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने वर्तमान और निवर्तमान दोनों अध्यक्ष पद के लोगों की बात सुनी। साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भी अपनी बात कही ।
दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद एसडीएम नौतनवा ने कहा कि कृष्ण मुरारी जायसवाल के अध्यक्ष मांनते हैं किंतु किसी तरह का विवाद न रहे इसके लिए 1 माह के लिए सुधाकर जायसवाल और वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल दोनों लोग जायसवाल अतिथि भवन का कार्यभार देखेंगे और इनकी देखरेख में जायसवाल समाज का 4 दिसंबर को चुनाव संपन्न होगा दोनों पक्ष अपना बहुमत पेश करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से नंदलाल जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, नित्यानंद गुप्ता, इंजीनियर रमेश चंद्र जायसवाल, राजाराम जायसवाल, दयाराम जायसवाल, रिंकू जायसवाल, दिनेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





