विधायक नौतनवा को सुधाकर जायसवाल ने सुनाई राइस मिल मालिकों की पीड़ा
विधायक नौतनवा को सुधाकर जायसवाल ने सुनाई राइस मिल मालिकों की पीड़ा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: विधायक आज नौतनवा के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी भाजपा नेता सुधाकर जायसवाल के आवास पर एकाएक पहुंच गए। जायसवाल परिवार से मिले और उनके साथ चाय भी पीए और पारिवारिक कुशल क्षेम पूछा।
जैसा कि आज शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ एकाएक नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर स्थित प्रतिष्ठित व्यवसाई सुधाकर जायसवाल के आवास पहुंच गए। जयसवाल परिवार विधायक नौतनवा को अपने बीच पाकर काफी प्रसंन्नचित हुए और उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया।
विधायक नौतनवा उनके साथ बैठकर चाय पीए और पूरे परिवार का कुशल क्षेम जाना। साथ ही सुधाकर जायसवाल ने उन्हें राइस मिल मालिकों की पीड़ा से भी अवगत कराया। जिस पर विधायक जी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही हम लोग दिल्ली चलकर इस मामले को संबंधित मंत्रियों से बात कर समाधान कराया जाएगा।
इस मौके पर नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, रमाशंकर जायसवाल, मुरली जायसवाल, ओंमकार मद्धेशिया, विष्णु देव चौरसिया, बच्चू लाल चौरसिया, मस्तु, त्रिपुरारी, मारकंडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





