वृहद रोजगार मेले का हुआ उदघाटन,700 लोगों को मिलेगी नौकरी, ऋषि त्रिपाठी

वृहद रोजगार मेले का हुआ उदघाटन,700 लोगों को मिलेगी नौकरी, ऋषि त्रिपाठी

वृहद रोजगार मेले का हुआ उदघाटन,700 लोगों को मिलेगी नौकरी, ऋषि त्रिपाठी

वृहद रोजगार मेले का हुआ उदघाटन,700 लोगों को मिलेगी नौकरी, ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आकांक्षात्मक नौतनवा विकासखंड के संपतिहां आईटीआई कॉलेज पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन आज किया गया।
बृहद रोजगार मेले का उद्घाटन ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा एवं सीडीओ महाराजगंज तथा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया नौतनवा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर लगभग 14 सौ रिक्तियों में लगभग 700 लोगों के नौकरी देने की योजना है।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि इस रोजगार मेले से युवाओं को रोजगार के लिए एक अच्छा मौका मिल रहा है। इस वृहद रोजगार मेले में बड़ी संख्या में नौकरियां इंतजार कर रही हैं। इसमें हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक के छात्र भाग लिए। और तमाम लोगों को नौकरियां मिलेंगी।
सीडीओ महाराजगंज ने कहा कि इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभी तक कई कंपनियों ने अपनी प्रविष्ठी दर्ज कराई है। जिला स्तरीय बृहद रोजगार मेला से निजी सेक्टर में नौकरी के लिए बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिल पा रहा ह्रै।
रोजगार मेले में आज सात बच्चों को विभिन्न पदों पर नौकरी भी दी गई उहें विधायक जी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे