बृजमनगंज: निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़

बृजमनगंज: निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़

बृजमनगंज: निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़
आई एन न्यूज़ बृजमनगंज डेस्क:
बृजमनगंज कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित व्यापारी नेता किशन जायसवाल के कैंप कार्यालय पर आज निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर लगाया गया।
चिकित्सा शिविर की मुख्य चिकित्सक डॉक्टर खुशबू सिंह का बृजमनगंज नगर पंचायत के प्रत्याशी दिलीप चौधरी ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
आज रविवार की दोपहर को निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर में
सुबह10 बजे से ही बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाएं पहुंचना शुरू हो गई । एम०बी०बी०एस एम०एस० महिला चिकित्सक खुशबू सिंह गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय। करीब 100 से अधिक महिलाओं की जांच और उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराया। जबकि कुछ को उपयुक्त सलाह व उपचार दिया |
इस मौके पर मुख्य रूप से सूरज सिंह गुड्डू पांडे सनी वर्मा इश्तियाक अहमद साबिर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बृजमनगंज के अध्यक्ष किशन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे