नौतनवां: वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5 वा वार्षिकत्सव

नौतनवां: वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5 वा वार्षिकत्सव

नौतनवां: वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5 वा वार्षिकत्सव नौतनवां: वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5 वा वार्षिकत्सव नौतनवां: वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5 वा वार्षिकत्सवनौतनवां: वनवासी कल्याण आश्रम ने धूमधाम से मनाया 5 वा वार्षिकत्सव

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
वनवासी कल्याण आश्रम सेवा समर्पण संस्थान ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपना पांचवा वार्षिक उत्सव मनाया।
आज रविवार को नौतनवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में आयोजित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने अपना पांचवा वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले भगवान श्री राम, भारत माता तथा जनजाति समुदाय के बिरसा मुंडा के चित्रपर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
इस मौके पर वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि रमेश बाबू अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनजाति के लोगों सहित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब सनातन धर्म कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। देश में धर्मांतरण करा कर देश को कमजोर करने का एक बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। जहां एक तरफ देश सुपर पावर बनने का प्रयास कर रहा है, वही लोगों को अलग-अलग जाति धर्म मे बाटकर हिन्दू धर्म को कमजोर करने का प्रयास
हो रहा है। हमें इन बातों को ढंग से समझना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने जनजाति के लोगों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया और यह भी कहा कि देश की आत्मा हिंदू है।
इस वार्षिक उत्सव में भारतीयता का ऐतिहासिक रंग देखने को मिलाआदिवासी समुदाय ने अपने गौरवशाली परंपरा से आमजन को परिचत कराया।
इस दौरान आदिवासी समुदाय के नागरिकों द्वारा अपनी विरासत को प्रदर्शित करते हुए अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से संघ के जिला प्रचारक प्रवीण , प्रांत संगठन मंत्री पंकज, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष महाराजगंज जगदीश गुप्त, नगर अध्यक्ष ईश्वर शरण अग्रवाल, जिला युवा प्रमुख राजनाथ भारती।
भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, भाजपा नेता, बृजेश मणि त्रिपाठी नौतनवा, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, सुनील अग्रवाल, दुर्गा मद्धेशिया, अंजनी, सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे