सोनौली: पूर्व विधायक मुन्ना सिंह का उनके समर्थकों ने मनाया जन्मदिन
सोनौली: पूर्व विधायक मुन्ना सिंह का उनके समर्थकों ने मनाया जन्मदिन
सपा के पूर्व विधायक नौतनवा ने गरीबों में वितरित किया गर्म वस्त्र
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना उर्फ कुँवर कौशल सिंह का आज उनके समर्थकों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक उनका 61 जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक भी काटे गए और जन्मदिन की बधाई दी गई।
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के बुध चौक पर सोमवार की दोपहर को
वार्ड नंबर 6 और 8 के नागरिकों ने
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह को बुलाकर उनसे कटवाया और उनको फूल माला पहनाकर स्वागत कर जन्मदिन की बधाई देते हुए
सभी लोगो ने उनके दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन के
इस मौके पर गरीब महिलाओं में पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने गर्म कपड़े भी वितरित किया। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता हबीब खान ने पूर्व विधायक को अंग वस्त्र भेंट किया।
श्री खान ने कहा कि पूर्व विधायक ने का जन्मदिन मनाने के बाद हम लोगों ने यही से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का बिगुल बजा दिया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से राजू दुबे, पप्पू खान,शिव कुमार शर्मा, संजय तिवारी, नेहाल इराकी, डब्लू खान, गुफरान खान, पप्पू लाला, संजय कनौजिया, मंसूर कुरेशी, अफजल अंसारी नाम, ओमप्रकाश कनौजिया, महंत चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





