कोल्हुई पहुंचे एडीजी जोन,सीमावर्ती क्षेत्रों का किया अवलोकन

कोल्हुई पहुंचे एडीजी जोन,सीमावर्ती क्षेत्रों का किया अवलोकन

कोल्हुई पहुंचे एडीजी जोन,सीमावर्ती क्षेत्रों का किया अवलोकन
आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क:
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एडीजी जोन अखिल कुमार व एसपी डॉ. कौस्तुभ कोल्हुई थाने पहुंचे और बीट पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की।
एडीजी अखिल कुमार ने पुलिस कर्मियो को अपने कार्य के प्रति चौकन्ना रहने के लिए निर्देशित किया। छोटी से छोटी सूचना को भी गम्भीरता से लेने को कहा। इसके बाद वे थाना क्षेत्र के ही जोगियाबारी में ग्राम सुरक्षा समिति के लोगों के साथ बैठक कर बार्डर क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने को कहा। साथ ही एडीजी जोन सरहदी क्षेत्रों का भी अवलोकन किया और बॉर्डर से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।
इस अवसर पर सीओ फरेंदा कोमल मिश्रा, एसएसबी के सेकंड कमांडेंट वरुण कुमार, एसओ महेंद्र यादव, सोनौली एसओ अभिषेक सिंह समेत पुलिसकर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे