नौतनवा से नकहा ट्रेन संचालन पर भाजपा नेता को व्यापारियों ने दी बधाई

नौतनवा से नकहा ट्रेन संचालन पर भाजपा नेता को व्यापारियों ने दी बधाई

नौतनवा से नकहा ट्रेन संचालन पर भाजपा नेता को व्यापारियों ने दी बधाई
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा से गोरखपुर नकहा तक पूर्व की भांति 9:40 पर सुबह नौतनवा से नकहा के लिए ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो गया है। पूर्व में उपरोक्त ट्रेन चलाने की मांग को लेकर 19 जनवरी को भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक नौतनवा के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री सहित डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ को मांग पत्र भेजकर आम जनमानस की समस्या से अवगत कराया था। जिसका संज्ञान पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने लेते हुए एक मार्च से पूर्व की भांति ट्रेन संचालन प्रारंभ करा दिया है।
ट्रेन संचालन की सूचना जैसे ही नौतनवा नगर के व्यापारियों की हुई व्यापारियों में खुशी का लहर व्याप्त हो गया। व्यापारी बंधुओं सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल को सराहनीय प्रयास को लेकर बधाई दी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे