सोनौली में सड़क विकास को मिली गति, 400 मीटर सीसी रोड निर्माण का हुआ शिलान्यास

सोनौली में सड़क विकास को मिली गति, 400 मीटर सीसी रोड निर्माण का हुआ शिलान्यास
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 6 (हरियाली) में विकास कार्यों को गति देते हुए गुरुवार सुबह कृष्ण मुरारी जायसवाल के आवास से संजय चौहान के घर तक बनने वाली लगभग 400 मीटर लंबी सीसी रोड का शिलान्यास नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इस सीसी रोड के निर्माण से वार्ड नंबर 6 के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोनीत सभासद रवि वर्मा, उमेश चंद्र त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी सहित
स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे वार्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक बाबा ने किया।
इस हर्ष के अवसर पर स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब सीसी रोड बनने से बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *