कोठीभार: हियुवा के बोर्ड को अज्ञात लोगो ने तोड़कर फेका,कार्यकर्ताओं में आक्रोश
कोठीभार: हियुवा के बोर्ड को अज्ञात लोगो ने तोड़कर फेका,कार्यकर्ताओं में आक्रोश
आई एन न्यूज़ कोठीभार डेस्क: महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कटेहरी कला गांव में लगाए गए हिंदू युवा वाहिनी के एक बड़े बोर्ड को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ कर फेंक दिए जाने से पूरे गांव में चर्च चर्चा का विषय बना हुआ है, वही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित है। बोर्ड तोड़े जाने को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोठीभार थाने पहुंचकर एक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने कटेहरी कला गांव में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा लगाए गए एक बोर्ड जिस पर हिंदू युवा वाहिनी जिंदाबाद, हिंदू युवा वाहिनी संरक्षक श्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज लिखा हुआ बोर्ड को तोड़ कर फेंक दिया ।
आज सुबह जब लोगों ने देखा कि हिंदू वाहिनी के बोर्ड को तोड़कर गड्ढे में फेंका गया है जिसको लेकर पूरे गांव में चर्चा होने लगी । गांव के लोग एकत्रित होकर उक्त बोर्ड को उठाकर एक बिजली के पोल में बांध दिया। मामला थोड़े ही देर में कटेहरी गांव सहित आसपास के गांव में चर्चा का विषय बन गया। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कटेहरी गांव में एकत्रित होकर कोठी भार थाने पहुंचे और पुलिस को कथा पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर मुख्य रुप से प्रभु दयाल, जितई प्रसाद, शिवेंद्र ,राजेश कुमार, उदयभान प्रसाद, रामप्रीत चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





