फलाहार कार्यक्रम को लेकर विधायक नौतनवा डाले डेरा, तैयारियों का लिया जायजा
फलाहार कार्यक्रम को लेकर विधायक नौतनवा डाले डेरा, तैयारियों का लिया जायजा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
चैत्र रामनवमी को लेकर आयोजित फलाहार कार्यक्रम के मद्देनजर विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा कस्बे में डेरा डाल दिए हैं। आज उन्होंने कल होने वाले फलाहार कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिए है।
बता दें कि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का 1 वर्ष का कार्यकाल बड़े ही शानदार ढंग से क्षेत्र के विकास के साथ पूरा हुआ। जिसके मद्देनजर चैत्र रामनवमी के इस पावन मौके पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी स्वयं नौतनवा कस्बे में डेरा डाल रखे हैं और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ साथ तैयारियों की भी समीक्षा कर रहे हैं।
श्री त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी जो इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आ रहे हैं उनका नौतनवा के छपवा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत करने की भी तैयारी में जुटे हुए हैं।
बता दें कि कल 25 मार्च 2023 दिन शनिवार दिन में 2 बजे नौतनवा के डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के बगल में स्थित एक मैरिज हाल में फलाहार कार्यक्रम एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता की बैठक आहूत की गई है।
झ्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष श् डॉ० धर्मेंद्र सिंह, भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी,
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया उपस्थित रहेंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


