सोनौली कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरो के साथ क्षेत्राधिकारी ने की वार्ता

सोनौली कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरो के साथ क्षेत्राधिकारी ने की वार्ता

सोनौली कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरो के साथ क्षेत्राधिकारी ने की वार्ता
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित अतिसंवेदनशील कोतवाली सोनौली परिसर में कोतवाली क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर को बुलाकर उनके साथ पुलिस ने एक बैठक की उनसे क्षेत्र की तमाम जानकारियां ली।
आज रविवार की दोपहर को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरो में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर को थाने बुलाया।
कोतवाली क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरो के साथ क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह ने बातचीत कर अपराध न करने की सभी को शपथ दिलाई। साथ ही सभी हिस्ट्रीशीटर से उनके क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी ली उसका सत्यापन भी कराया।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए उनसे बातचीत की गई और उन्हें अपराध न करने की शपथ दिलाई गई।
बता दें कि सोनौली कोतवाली में कुल 40 हिस्ट्रीशीटर है। जिन पर पुलिस की कड़ी नजर है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे