जाति के नाम पर बांटने वालों ने नहीं किया विकास:सीएम योगी

जाति के नाम पर बांटने वालों ने नहीं किया विकास:सीएम योगी

जाति के नाम पर बांटने वालों ने नहीं किया विकास:सीएम योगी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। आज रविवार को महाराजगंज जिले को 2791 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के बाद गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।
उन्होने ने कहा कि, कि जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। पहले जब उत्तर प्रदेश का नौजवान बाहर जाता था, तो उसे अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। आज देश व दुनिया के लोग यहां के नौजवानों का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, डबल इंजन की सरकार में विकास की गति भी दोगुनी हुई है। 2017 के पहले महराजगंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले इंसेफ्लाइटिस का दंश झेलते थे। अब इस बीमारी पर काबू पा लिया गया है। जिले के वनटांगिया गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। बता दें, उन्होंने जिले में 144 परियोजनाओंं का लोकार्पण और 914 का शिलान्यास भी किया।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुईं हैं। पहले केवल गोरखपुर में एक मेडिकल कालेज था। अब सरकार एक जिला एक मेडिकल कालेज खोलने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। गोरखपुर में एम्स बन गया है। महराजगंज मेें भी मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से हो रहा है। आगामी छह माह में इसका लोकार्पण हाेगा। जिला मुख्यालय को रेल से जोड़ने की प्रकिया भी शुरू की गई है। एक तरफ जहां सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दे रही है, वहीं, हर घर शौचालय बनवा कर स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक घर में शुद्ध पेय जल पहुंचाने की योजना पर भी कार्य हो रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 54 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है। दो करोड़ 61 लाख शौचालय बने हैं। बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सभी स्थानों पर सड़कें बेहतर होने से आवागमन सुगम हुआ है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यय से कोचिंग पढ़े 54 अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षा मेें सफल हुए हैं। प्रत्येक गांव में युवक व महिला मंगल दल गठित कराने के निर्देश युवा कल्याण विभाग को दिया गया है। युवा तकनीकी रूप से दक्ष हों, इसके लिए टैबलेट का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें विकास व सुशासन की गति की निरंतरता बनाए रखनी है । नगर निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों में विकास के लिए बड़े बजट का आवंटन होता है। बजट का सद्उपयोग हो इसके लिए बेहतर बोर्ड चुना जाना चाहिए। उन्होंने निकाय चुनाव की सफलता के लिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने भी संबोधित किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे