स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय योग– ऋषि त्रिपाठी विधायक

स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय योग-- ऋषि त्रिपाठी विधायक

स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय योग-- ऋषि त्रिपाठी विधायक स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय योग-- ऋषि त्रिपाठी विधायक स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय योग-- ऋषि त्रिपाठी विधायकस्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय योग– ऋषि त्रिपाठी विधायक
नौतनवा में विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने सैकड़ों लोगों के साथ किया योगाभ्यास
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नौतनवा सोनौली सहित कई स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार, योगा अभ्यास, प्राणायाम आदि करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का स्वागत किया।
इसी क्रम में आज बुधवार की सुबह ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा छपवा स्थित एसएसबी हेड क्वार्टर कंपाउंड में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।
विधायक नौतनवा और ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने योगा कर क्षेत्र के युवाओं को योग के प्रति जागरूक किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लोगों को संदेश देते हुए बताया कि योग हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योग से ही लोग निरोग होंगे और वर्तमान समय में योग ही स्वस्थ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।
इसी क्रम में नौतनवा तहसील परिसर में भी एसडीएम नौतनवा के साथ योगाभ्यास किया गया।
योग करने वालों में मुख्य रूप से एसएसबी 66 वी वाहिनी के प्रभारी कमांडेंडेंट वरूण, बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवा,नौतनवा योगा परिवार के संरक्षक नंदलाल जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, ओंकार मद्धेशिया, सतनाम सिंह दिलीप, एसएसबी जवानों सहित  सैकड़ों लोगो ने योग किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे