नौतनवा नगर पालिका की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहली बोर्ड की बैठक संपन्न
नौतनवा नगर पालिका की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहली बोर्ड की बैठक संपन्न
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा की आज प्रथम बोर्ड की बैठक सभी सभासदों, चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी तथा विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संपन्न हुआ।
बता दें कि नौतनवा नगर पालिका से नवनिर्वाचित सभासद,अध्यक्ष, नगर की विकास हेतु आज पहली बोर्ड की बैठक नौतनवा नगर पालिका परिषद के बैठक हाल में आहूत की गई थी।
नगर के सरकार की पहली बैठक में सभी वार्ड के सभासद अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी और विधायक प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप सिंह की उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुआ।
बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा की गई और विकास से जुड़े कई प्रस्ताव भी लाए गए और दर्ज कराया गया। इस बीच कई प्रस्ताव को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सहित सहर्ष स्वीकार किया गया। कुछ प्रस्ताव पर लोगों ने चर्चा भी किया।
इस तरह नगर के विकास के मुद्दे पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बैठक संपन्न हुई।
इस मौके पर अध्यक्ष सभासदों के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, नगर पालिका के प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, अवर अभियंता जलकल पूनम गुप्ता, अवर अभियंता निर्माण जयराम पासवान समेत सभी वार्डों के सभासद उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





