अंडा और मांस बेचने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,दी कड़ी चेतावनी

अंडा और मांस बेचने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,दी कड़ी चेतावनी

अंडा और मांस बेचने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,दी कड़ी चेतावनीअंडा और मांस बेचने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,दी गयी कड़ी चेतावनी
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर मांस और अंडा बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
आज सोमवार की दोपहर को नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में नपा प्रशासन ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर अंडा और मांस बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी और कहां है कि पूरे सावन मास में कोई भी खुले में मांस ना काटेगा और ना बेचेगा।
इस संबंध में नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की दिशा निर्देश पर नेपाल से आने वाले कावड़ियों के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर जिस रास्ते से कावड़िए नौतनवा रेलवे स्टेशन तक जाएंगे। उन मार्गो पर ना मांश बेचे जाएंगे और ना काटे जाएंगे और ना ही अंडा बेचा जाएगा । अगर कोई अपने निजी मकान में बेचता है तो पूरी तरह से ढका रखेगा। नियम का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज– ऊ०प्र०।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे