जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता रथ को ब्लाक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी
जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता रथ को ब्लाक प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
विश्व जनसंख्या दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जनसंख्या नियंत्रण के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह जागरूकता रथ क्षेत्र की जनता को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने कहा कि देश की इतनी बड़ी जन संख्या के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जनसंख्या स्थिरीकरण के उपाय को हर घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस कर प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर रतनपुर अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर अखिलेश यादव, राजाराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





