चेयरमैन नौतनवा पहुंचे कारगिल शहीद के घर,परिवार को किया सम्मानित

चेयरमैन नौतनवा पहुंचे कारगिल शहीद के घर,परिवार को किया सम्मानित

चेयरमैन नौतनवा पहुंचे कारगिल शहीद के घर,परिवार को किया सम्मानित
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम जो देश में एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है।
आज शुक्रवार की दोपहर को चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, एसएसबी 66वीं वाहिनी के डिप्टी कमाण्डेंट प्रभाकर चतुर्वेदी एवं थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज कुमार राय कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा के आवास पर पहुँच कर उनके घर से कलश में मिट्टी लिया गया। साथ ही उनके परिवार के लोगों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर चेयरमैन श्री त्रिपाठी ने कहा की नौतनवा के लाल शहीद पूरन बहादुर थापा जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का कार्य किया जिसको नौतनवा की जनता कभी भुला नहीं सकती ऐसे वीर सपूत को सत सत नमन करतें हैं।
इस अवसर पर सभासद जयप्रकाश मद्धेशिया,राहुल दूबे,एसएसबी इन्स्पेक्टर गुलाब यादव,आरक्षी कुंदन सिंह,उमेश परमार आदि लोग उपस्थित रहें। महराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे